रेडक्रॉस सोसाइटी मोतिहारी में बुधवार को गुर्दा और मूत्र रोग से संबंधित रोगियों को डॉ. अंशुमन आशु व डॉ. संतोष कुमार द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया गया। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा बताया गया कि पैथोलॉजिकल जांच भी किफायती दर पर मरीजों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। बताया गया कि पेशाब से जुडी समस्या होने पर अपनी गुर्दा की जांच अवश्य कराएं। चिकित्सकों ने बताया कि असामान्य खान-पान के कारण लोगों में गुर्दे की बीमारी बढ़ रही है। इसकी समय से जांच की जानी जरूरी है। आज मौके पर लगभग 40 मरीजों की जाँच की गई। किडनी के रोगियों को तनाव से बचना चाहिए। उन्हें शराब व धूम्रपान से परहेज करना चाहिए। साथ ही भोजन में ज्यादा नमक का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। डायबिटीज व हाई बीपी से ग्रसित लोगों की किडनी की सेहत का विशेष ध्यान रखनी चाहिए।
