सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत बगहा के राधेश्याम हाईस्कूल में लगे स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का गुरूवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार और सिविल सर्जन डॉ बीरेन्द्र कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। सिविल सर्जन डॉ बीके चौधरी ने बताया कि बगहा, परसौनी के राधेश्याम हाईस्कूल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने भी अपना स्टॉल लगाया था। इस स्टॉल में कोविड जांच, कोविड टीकाकरण, परिवर नियोजन, जेनरल ओपीडी, दवा वितरण और दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से व्यवस्था थी। जिलाधिकारी कुंदन कुमार स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल की व्यवास्था से काफी संतुष्ट दिखे।