माननीय केन्द्रीय मंत्री ( विद्युत , नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा ) , श्री आर . के . सिंह द्वारा नव निर्मित 400/220/132 के . वी . सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र को आज अंबेडकर दिवस के अवसर पर राष्ट्र को समर्पित किया गया । इस उपकेंद्र का निर्माण विद्युत मंत्रालय , भारत सरकार की महारत्ना कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है , जो कि टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली ( TBCB ) मार्ग के तहत पूर्वी क्षेत्र सुदृढ़ीकरण योजना- XXI ( ERSS - XXI ) परियोजना का हिस्सा है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव , माननीय ऊर्जा , योजना एवं विकास मंत्री , बिहार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस अवसर पर माननीय सांसद , सीतामढ़ी , श्री सुनील कुमार पिंटू , माननीय विधायक , सीतामढ़ी श्री मिथिलेश कुमार , बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री देवेश चन्द्र ठाकुर , प्रो संजय कुमार सिंह एवं श्रीमती रेखा कुमारी,जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव,एसपी हरकिशोर राय भी उपस्थित थे। इसके साथ ही इस अवसर पर श्री संजीव हंस , प्रिंसिपल सेक्रेटरी ( एनर्जी ) बिहार सरकार , श्री के . श्रीकांत , अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक , पावरग्रिड तथा राज्य सरकार एवं पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे । गौरतलब हो कि 2019 में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा इसकी रखी गयी थी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।