चैलाहा कोठी की तारा देवी ने पुलिस से मिलकर अपने भसुर यदु राम के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसकी जमीन पर उसके भसुर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते है। मना करने पर लाठी डंडों से पिटाई कर दी जिसमे पीड़िता गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज सदर हॉस्पीटल में चल रहा है। थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि जमीन को लेकर मारपीट हुआ है। दोनो पक्ष से आवेदन मिला है। पुलिस जांच कर रही है।
