बिहार राज्य के चमपारण जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहनीमंडल पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक पटेल ने बमबम महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अभी जो सरकार ने लड़कियों की शादी 18 साल से बढ़ा कर 21 साल कर दिया है। ये बहुत ही सराहनीय है। पर जो गरीब लोग होते है वे अपनी बेटी की शादी जल्द से जल्द कर के उनसे छुटकारा पाना चाहते है। अब लड़कियों को सरकार अगर अच्छी शिक्षा देती है तो लड़कियों की शादी 21 साल में ही करना अच्छा होगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
