लड़के के बराती जाने के क्रम में हर्ष फायरिंग ,तीन घायल पुरनहिया। थाना क्षेत्र के अशोगी गांव में संध्या गुरुवार को सीताराम चौधरी के लड़के गोविंद कुमार  का बराती चिरैया गांव निकलने के क्रम में हर्ष फायरिंग की गई ।जिसमें तीन घायल हो गए हैं हर्ष फायरिंग में सुकेशर सहनी के जांघ में गोली लगी है जिसको प्राथमिक उपचार के लिए सीतामढ़ी स्थित निजी अस्पताल में वरुण के यहां इलाज रत है ।वहीं अन्य 2 घायल रामवृक्ष राम, फगुनी सहनी की 8 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी को स्थानीय पीएचसी में इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे व स्थानीय थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की सघन जांच की जा रही है वही समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है।