बंजरिया प्रखंड कार्यालय में चारो तरफ कुव्यवस्था का आलम है। जानकारी देते हुए नव निर्वाचित प्रमुख जफीर आजाद चमन ने बताया कि आम लोगो से सम्बंधित जरूरी कागजात फेका हुआ है। जो प्रखंड व अंचलकर्मियो के उदासीनता का द्योतक है। स्वच्छता के नाम पर चारो तरफ गंदगी ही गंदगी है। कार्यालय में कोई अधिकारी या कर्मी समय से नही आते है। ऐसे में आम लोगो का काम कैसे होता होगा। उन्होंने कर्मियों से ससमय कार्यालय में पहुंच जनता का काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यहां की कुव्यवस्था के बारे में डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे।