पुरनहिया पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सोमवार को फरार चल रहे अवैध शराब कारोबारी को सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत पंचायत चुनाव के दरम्यान सघन चेकिंग अभियान के तहद एक टैम्पो पर अवैध शराब लादकर बसंतपट्टी-रीगा रोड मे कारोबारी द्वारा लाया जा रहा था।पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी व टैम्पो चालक टैम्पो छोड़कर भाग निकला।जप्त टैम्पो से दो बोरा अवैध शराब बरामद किया गया।पुलिस ने कारोबारी को पकड़ने के लिये अपनी जाल बिछायी जिसे मोबाइल लोकेशन पर बैरगनिया से गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के मुसाचक निवासी विक्की कुमार व डुमरवाना निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप मे की गयी है।दोनों गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
