बिहार में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. दो दिनों से हवा का रूख अचानक बदलने की वजह से ठंड और ठिठुरन दोनों बढ़ गई है. नतीजा लोग कनकनी और शीतलहर का सामना कर रहे हैं, पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने शनिवार की रात मोतिहारी शहर में ठंड से बचाव हेतु गरीब एवं असहायों के बीच कंबल वितरण का बितरण किया, गौरतलब है कि शरद ऋतु में जिले भर में सभी अनुमंडल के निर्धन ,असहाय व्यक्तियों के बीच सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत कंबल का वितरण किया जाना है । जिसकी शुरुवात जिलाधिकारी ने बापूधाम रेलवे स्टेशन, गांधी चौक मीना बाजार, छतौनी चौक, पर असहाय एवं जरूरतमंद ठेला चालकों, रिक्शा चालकों के बीच तथा शांतिपुरी में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के बीच कंबल का वितरण कर किया, भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने शहर में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाइट सुरक्षा गार्ड से बातचीत की एवं उन्हें आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर सौरभ सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर ,पीजीआरओ सिकरहना संजय कुमार, शिवेंद्र कुमार सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, धीरज कुमार सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे ।