जुलूस निकाले जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज पुरनहिया------ बसंत जगजीवन गांव मे चुनाव परिणाम आने के पश्चात विजयी जुलूस निकाले जाने को लेकर अंचलाधिकारी सैयद जफरूल होदा द्वारा थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है . जिसमे अचलदेव सहनी सहित अन्य को नामजद किया गया है . अंचलाधिकारी ने बताया कि जुलूस निकाले जाने को लेकर विडियो वायरल हो रहा था . जिसकी जांच की गयी . जाचोंपरांत स्वराज ट्रैक्टर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र पाया था . जिसे लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है .