जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा द्वारा समाहरणालय परिसर, मोतिहारी से भारत नेपाल मैत्री मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विदित हो कि 75 वीं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय दूतावास काठमांडू तथा रॉयल एनफील्ड के द्वारा पशुपतिनाथ से काशी विश्वनाथ तक मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन दिनांक 11 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक निर्धारित है। बापू की धरती पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी मोटरसाइकिल चालकों का फूल का माला पहनाकर किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।