बेदौल आदम चेक पोस्ट के पास बुधवार को अनियंत्रित होकर टेम्पो सड़क किनारे पलट गयी . वाहन के पलटते ही वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया . पुलिस ने घटना स्थल से शराब से भरा बैग बरामद कर लिया है . थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि चेक पोस्ट पर पुलिस जांच से घबराकर बचकर भाग निकलने के क्रम मे तिपहिया वाहन चालक ने संतुलन खो दिया