पुरनहिया-पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय मे सोमवार को अंतिम दिन नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गयी . निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन कुल 205 अभ्यथियों ने अपना नामांकन पर्चा किया . जिसमे मुखिया पद के लिए 25,सरपंच पद पर 11,पंसस पद मे 16,वार्ड सदस्य पर 97 व पंच पद से 66 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया . कहा कि प्रखंड अंतर्गत कुल आठ पंचायत मे विभिन्न पदों के लिए कुल 969 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चे दाखिल किया . जिसमे मुखिया पद के लिए 69,सरपंच पद पर 51,पंसस मे 89,वार्ड सदस्य मे 532 व पंच पद से 228 अभ्यर्थी शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।