नशे की हालत मे दो नशेड़ी गिरफ्तार पुरनहिया------- बसंतपट्टी चौक व खैरापहाड़ी गांव से बुधवार की संध्या मे पुलिस अवर निरीक्षक संटु साह व सहायक अवर निरीक्षक जयप्रकाश कुमार ने नशे की हालत मे दो नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है . गिरफ्तार शराबी की पहचान चिरैया निवासी संजीव राम व जग्गा राय के रूप मे की गयी है . पुअनि श्री साह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत गुरूवार को प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है .
