पीपराकोठी स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में आगामी नवम्बर से सभी कक्षाएं आरम्भ होंगी। इसको लेकर गुरुवार को महाविद्यालय के डीन डॉ.कृष्ण कुमार नर शुभ मुहूर्त में गृह पूजन की। इस पूजन के साथ हीं प्रोफेसर, स्टॉफ व विद्यार्थियों का आना शुरू हो गया।
