मोतिहारी में मनरेगा के तहत मुखिया पति द्वारा बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। बड़कागाँव पंचायत में किसानों के नाम पर 17 लाख रुपए की राशि की अवैध निकासी की गई है। यह धांधली गांव के मुखिया पति और बिचौलिया द्वारा किए जाने का आरोप लगा है। वहीं जब इस बात की जानकारी मुखिया पति को लगी तो उन्होंने किसानों को फोन कर हरिजन केस में फंसाने की धमकी दे डाली। वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को आवेदन दिया लेकिन इस पर अभी तक कोई जांच नहीं की गई है।बता दें कि यह मामला पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़कागांव पंचायत के भेड़ियाही गांव का है। जहां गांव के दर्जनों किसानों के नाम पर 17 लाख रूपए की निकासी की गई है। वहीं राशि निकासी की खबर किसानों को लगी तो मनरेगा कार्यालय में पहुंचकर किसानों ने जानकारी ली। मनरेगा कार्यालय में जानकारी सत्य साबित हुई तो सभी किसानों ने पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया की पोखरा का काम अधूरा रहते हुए भी किसानों का पैसा बिचौलिया और मुखिया पति ने निकासी कर लिया है। वहीं जब इसकी खबर मुखिया पति को लगी कि उनके नाम से आवेदन दिया जा रहा तो मुखिया पति ने किसानों को फोन पर धमकाते हुए हरिजन केस में फंसाने की बात कही। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
