बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के कोठिया राय पंचायत के वार्ड 4 से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक पटेल ने झुन्नू से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बेटा हो या बेटी दोनों एक ही माँ के बच्चे हैं। इसलिए दोनों बच्चों को एक समान ही देखना चाहिए। दोनों बच्चों की शिक्षा भी एक जैसी ही होनी चाहिए। दोनों बच्चों की परवरिश में कोई भेद-भाव नहीं करना चाहिए।
