बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला से दीपक पटेल की बातचीत चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से शालू कुमारी से हुई। शालू कुमारी कहती है कि वो एलकेजी की छात्रा है। उनके पापा उनके साथ कोई भेदभाव नहीं करते है। पढ़ाई के लिए पैसे देते है। जैसा भाई को मानते है वैसे ही शालू को भी मानते है। इसी प्रकार गोलू कहते है कि उनके माता पिता भी उन्हें अच्छे से पढ़ाई करवाते है। दीपक पटेल का मानना है कि इसी तरह सभी अभिभावकों को लड़का लड़की दोनों को बराबर मान कर बच्चों को शिक्षित करना चाहिए।