मोतिहारी: एक तरफ देश में कोरोना (Corona) की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं. वहीं दूसरी ओर पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया प्रखंड में होने वाले, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के निर्माण को लेकर हो रही राजनीति (Politics) के खिलाफ लोग आंदोलित हो गए हैं. लोगों की मांग है कि हॉस्पीटल (Hospital) का निर्माण बुढ़वा में ही होना चाहिए. लाशराजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर हजारों लोग बंजरिया के बुढ़वा गांव में सीएचसी निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे और बाढ़ के कारण पंचायत भवन में अस्थायी रुप से चल रहे प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. साथ ही प्रखंड कार्यालय पर धरना भी दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।