सुप्पी. प्रखंड क्षेत्र के सोनौल सुब्बा निवासी सह भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रूपक कुमार गुप्ता को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सुप्पी प्रखंड संयोजक पर नियुक्त किया गया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक संजय कुमार पप्पू ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है साथ ही उन्होंने बताया कि इन के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगी नियुक्ति होने के बाद रूपक कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक पार्टी ने जो जो दायित्व दिया है सबका हमने इमानदारी पूर्वक निर्वहन किया है यह जो पार्टी ने नए जिम्मेवारी दी है इसे भी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाऊंगा. इनके मनोनयन होने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रवि राज गुप्ता विमलेश सिंह शांतनु सिंह आमोद पिंटू समेत दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने इनको बधाई दी है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
