पुरनहिया बसंत जगजीवन पंचायत के गढ़वा टोला व बसंत जगजीवन गांव के ब्रह्म टोला से शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा तीन बाइक की चोरी कर ली गई है ।चोरी किए गए बसंत जगजीवन गांव के गढ़वा टोला से दो बाइक जिसमें बाइक मालिक राजेश कुमार की एचएफ डीलक्स जिसका नंबर बीआर 55 बी 4638 जिसका चेचिस नं नंबरMBLHAR208JGF19388 ,एवं राकेश कुमार सिंह की स्प्लेंडर प्रो जिसका नंबर बीआर 55 ए 7422 चेचिस नंबरMBLHALOCAFHL13383 ,की चोरी गुहस्वामी के दरवाजे से कर ली गई है ।वही बसंत जगजीवन गांव के ही ब्राह्मण टोली से एक बाइक चोरी कर लिए जाने की सूचना है ।इस संबंध में गाड़ी मालिक द्वारा कुंदन कुमार सिंह ,राजेश कुमार द्वारा थाने में एक आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
