आरसीपी सिंह को केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाए जाने पर सुप्पी प्रखंड क्षेत्र से जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह व युवा जदयू अध्यक्ष राणा आशुतोष ने बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री आर सी पी सिंह जनता के हित में काम करेंगे और जनता का ख्याल रखेंगे
