प0 चंपारण बेतिया जिला के मैंनाटांड भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात अहिर सिसवा बीओपी के एसएसबी जवानों ने सीमा से तस्करी के लिए नेपाल ले जाये जा रहे भैंस को मुक्त कराने में सफलता पाई है। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिलर संख्या 427 के रास्ते पशुओं को तस्कर नेपाल ले जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही अहिर सिसवा बीओपी के जवानों को नाका लगाने के लिए निर्देशित किया गया। तभी जवानों की नजर नेपाल ले जा रहे भैंस पर पड़ी। एसएसबी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक भैंस को मुक्त कराया। वही कार्रवाई के दौरान कारोबारी भागने में सफल रहा।
