मोतिहारी। छतौनी थाना पुलिस ने लोकलमेड पिस्टल के साथ अमर छतौनी के एक युवक को धर दबोचा है। जिसकी पहचान अमर छतौनी निवासी मो. आफताब अलम के रूप में की गई है। छतौनी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक आफताब एक शातिर बाइक चोर है। यह बाइक चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वही पुलिस की पूछताछ में आफताब ने शहर में कई बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। जिसके बाद छतौनी पुलिस आफताब के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जाकारी ले रही है।
