नरकटियागंज अनुमण्डल के साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में जमीन विवाद में हुए दो व्यक्ति के हत्या मामले में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जबकि फरार 10 अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया पुलिस ने फरार अभियुक्तों को 24 घंटे का समय दिया है।हाजिर नही होने पर कोर्ट के आदेश पर घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी. इसके लिए दो जेसीबी मशीन और दस मजदूर और पांच ट्रैक्टर की व्यवस्था कर ली गई है.बता दें कि साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बीते दिनों भूमि विवाद को लेकर आरोपियों ने दो व्यक्तियों को गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना में घायल एक व्यक्ति आज भी मोतिहारी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. मामले में 11 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
