बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला से दीपक पटेल बताते हैं कि वह 75 % विकलांग है और भजन गाकर पैसे कमाते हैं, लेकिन पिछले 1.5 साल से उनका काम बंद है, वह बताते है कि कोरोना महामारी के चलते उन्हें काफी दिक्कत हो रही है और अभी तक किसी संगीत प्रेमी को लेकर सरकार द्वारा भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरकार से मदद करने की अपील की है।
