आज दिनांक -15-05-2021 को अग्निशामालय पकड़ीदयाल द्वारा बड़कागांव वार्ड नंबर 7, 8,10 एवं कोरोना पाजिटिव मरीज के घर सेनेटाइजर छिड़काव किया गया।उसके बाद मठिया वार्ड नंबर 10 में कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर मे सेनेटाइजर छिड़काव किया गया ।बड़कागांव -10 नंबर में दिवाकर सुमन ,पंकज कुमार सिंह,07 सात नंबर में कौशल कुमार सिंह, वार्ड 08 अमृता रंजन,मठिया गांव के सत्यदेव गिरी के घरों में भी सेनेटाइजर छिड़काव किया गया। सेनेटाइजर छिड़काव कार्यक्रम में कर्मचारी गण में अग्निक मनीष कुमार,गृहरक्षक चंद्र भूषण सिंह , राजेंद्र राम अग्नि चालक अनुपम कुमार,अग्नि निरज कुमार के साथ बड़कागांव और मठिया गांव के ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता निभाई।