जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने आश्रय स्थल के रूप में निर्माण हेतु जिला स्कूल के भवनों का किया निरीक्षण... कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों से मिलने आने वाले परिजन को रात में ठहरने के लिए आश्रय स्थल मे किया जाएगा इन्तेजामात... जिलाधिकारी महोदय ने निर्माण होने वाले आश्रय स्थल की सफाई, कम से कम 50 बेड, लाइटिंग और पंखा की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था इत्यादि करने को ले अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को दिया निर्देश... निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिविल सर्जन सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे...