मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पवित्र रमजान माह शुरू होने पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा,कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यक्ति का सचेत रहना बेहद आवश्यक है। सभी लोग घर के अंदर रहकर ही इबादत करें। आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  मुख्यमंत्री ने कहा है कि रमजान रहमतों का महीना है। इसमें खुदा के रहमतों की बारिश होती है। खुदा रोजेदारों की दुआएं कबूल करते हैं इनकी इबादत खुदा स्वीकार करते। श्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने खुदा से दुआ की है कि बदले में तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें।