जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधा कृष्ण सभा कक्ष में मोतीझील के विकास हेतु पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर मोतीझील का विकास करे। उन्होंने नगर कार्य पालक पदाधिकारी को निर्देशित किया कि चिन्हित जगहों पर वाहन पार्किंग के निर्माण का कार्य अविलम्ब शुरू करे। साथ ही साथ कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण को भी निर्देश दिया गया, उन्होंने कहा कि मोतीझील के विकास हेतु जो भी योजनाएं हैं उसको अविलंब शुरू किया जाए यदि किसी विभाग से योजनाओं की सहमति लेनी है उस पर अविलंब सहमति ले कर कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने नगर कार्यपालक पदाधिकारी को निदेश दिया कि शहर में जहां-जहां डिवाइडर की आवश्यकता है उसकी सूची भेजी जाए तथा उसका निर्माण कार्य शुरू किया जाए। सरकारी दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग का कार्य कराने का निर्णय लिया गया। सभी विभागों की बारी-बारी से समस्याओं को सुना गया तथा उस पर उसका निराकरण करने हेतु अवश्यक निदेश दिया गया। वही मोतीझील के बचे हुए अतिक्रमण को पुनः हटाने का आदेश संबंधित पदाधिकारी को जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।