आज बिहार दिवस समारोह का वर्चुअल आयोजन ज्ञान भवन में किया गया। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए जनता से वर्चुअल संवाद किया। जिसमे मोतिहारी समाहरणालय स्तिथ NIC VC रूम से गन्ना उद्योग एंव विधि विभाग मंत्री प्रमोद कुमार, पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, ASP शैशव यादव, सहित अन्य ने भाग लिया, वही राधाकृष्णन भवन से उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियरंजन राजू सहित अन्य मौजूद रहे,, इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार दिवस का मकसद बिहार को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में नई सड़क और पुलों का निर्माण हो रहा है। पर्यावरण को ध्यान में रखकर कोई भी काम हो रहा है। आज मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चम्पारण के महत्व पर प्रकाश डाला और बापू के चम्पारण सत्याग्रह को याद किया, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश वासियों को बिहार दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी,, और कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान पर विशेष कार्य करने की जरूरत है। सार्वजनिक कुआं का जीर्णोद्धार एवं चापाकल के पास सोकता का निर्माण अभी की जरूरत है. वही उन्होंने कहा कि बिहार के राजकीय गीत लोग अब भूलते जा रहे हैं, इसलिए सभी कार्यक्रमों के पहले राजकीय गीत गाया जाना चाहिए. गौरतलब है कि 22 मार्च 1912 में बिहार की स्‍थापना की गई थी। इसके 109 साल पूरे हो गए है, बिहार दिवस के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शिर्षत कपिल अशोक ने भी बिहार दिवस की शुभकामनायें दी। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।