पकड़ीदयाल/मोतिहारी पकड़ीदयाल प्रखंड के भाजपा उपाध्यक्ष शिवजी प्रसाद उर्फ हरि ओम जी ने पत्रकारों से रूबरू होते समय कहा कि पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र के फेनहारा, मधुबन, चोरमा, होते हुए मोतिहारी फेनहारा,मधुबन, बड़ाघाटपुल, चकिया होते हुए मुजफ्फरपुर पटना पताही, चोरमा,चकिया, होते हुए मुजफ्फरपुर, पटना पताही,शेखपुरवा चोरमा, पकड़ीदयाल होते हुए मोतिहारी दाका, शिकारगंज, पकड़ीदयाल, चोरमा, चकिया होते हुए मुजफ्फरपुर ,पटना के लिए सरकारी बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे पकड़ीदयाल अनुमंडलवासियों को सुविधा हो क्योंकि प्राइवेट बसों से सफर करने में अत्यधिक भारा वसूल करते हैं जो यात्रियों के पॉकेट पर बोझ पड़ता है अत: माननीय विधायक राणा रणधीर जी से आग्रह है कि परिवहन मंत्री जी से हमारी मांग रखी जाए ताकि असुविधा सुविधा में बदल सके
