लव कुश एकता मंच की बैठक विजय विकास पटेल की अध्यक्षता में हुई थी संपन्न शिवहर----शहर के वार्ड नंबर नौ स्थित साहवाजा गांव में न्यू प्रिंस विवाह भवन के सभाकक्ष में लव कुश एकता मंच की बैठक कल बुधवार को विजय विकास पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी।बैठक में मंच के संयोजक सह कुर्मी चेतना महारैली के महानायक एवं पूर्व विधायक सतीश कुमार, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सहित कई गणमान्य गणों की उपस्थिति हुई थी।उक्त बैठक में पंचायत चुनाव मैं अहम भूमिका निभाने को लेकर लव कुश एकता मंच के पदाधिकारियों ने राजनीतिक हुंकार भरी। तथा पटना के गर्दनीबाग में 28 फरवरी को लव कुश एकता मंच के द्वारा बैठक में भाग लेने के लिए अपील किया गया।बैठक में लव कुश एकता मंच के कई पदाधिकारियों एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा संबोधित किया गया है। मौके पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजय कुमार पटेल ने भी एकता के संगठन पर बल दिया।मौके पर प्रोफेसर अजय कुमार पटेल, टीमन पटेल, रामलाल राय, शंकर पटेल, लक्ष्मण कुमार पटेल, कल्याण पटेल ,दीपक पटेल, कन्हाई पटेल, रामनाथ पटेल , वार्ड पार्षद शेखर पटेल आदि मौजूद थे।