शिवहर के चारों पैक्स अध्यक्षों के चुनाव में 8084 मतदाता भाग लेंगे,15 फरवरी को मतदान होगा और उसी दिन ही गिनती होगी शिवहर----जिले के 4 पैक्स अध्यक्षों के होने वाले चुनाव में कुल 19 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।4 पैक्स अध्यक्षों के चुनाव में 8084 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।डुमरी प्रखंड में श्यामपुर पैक्स अध्यक्ष चुनाव को लेकर 2915 मतदाता तथा जहांगीरपुर पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में 2214 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जबकि पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज में 1261 मतदाता तथा धनकौल के पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में 1694 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
