*जिला परिषद भावी प्रत्याशी श्रीमती पार्वती देवी ने मृतक के परिजनों को दी संतावना* ------------------------------ शिवहर--- दक्षिणी क्षेत्र संख्या 04 जिला परिषद भावी प्रत्याशी ने आज मोहारी गांव में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान पार्वती देवी को लोगो द्वारा ज्ञात हुआ कि मोहरी ग्राम के बिगु साह के पुत्र अवधकिशोर साह हरियाणा काम करने गया था , जिनका अचानक मौत हो गया है जिसे सुनकर उनके घर जाकर उनके परिजनो से मिला जिनके मां और पत्नी का रो रो कर हाल बेहाल था , और उनके धर्म पत्नी को रो -रो कर बार बार बेहोस भी हो जा रही थी। वहां जिला परिषद प्रत्याशी पार्वती देवी शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की है, एवं ईश्वर से प्रार्थना की है कि दुखी परिवार को ईश्वर साहस प्रदान करें । वही मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चों को देखकर श्रीमती पार्वती देवी भाव विभोर हो उठी, और मृतक के परिवार को कुछ आर्थिक मदद करके उन्हें ढांढस बंधाया है।, उन्होंने कहा कि मैं उनके साथ हूं, वही श्रीमती पार्वती देवी ने सरकार से अपील की है कि मृतक के परिवार को सहायता प्रदान की जाय। क्यो की मृतक के तीन बच्चो के भविष्य का सवाल है ।
