स्व.रविशंकर सहाय मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग A डिवीजन का उदघाटन ढाका उच्च विद्यालय के मैदान में कर्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद ढाका श्री संतोष कुमार रजक एवं सचिव जिला क्रिकेट एसोसिएशन पूर्वी चम्पारण श्री ज्ञानेश्वर गौतम के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। उदघाटन मैच विजयी क्रिकेट क्लब ढाका और रॉयल क्रिकेट क्लब रक्सौल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए रक्सौल की टीम निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन बनाया जिसमें एजाज ने 78 और अक्शा ने 69 रन बनाये। ढाका के तरफ से आजम खान ने 2, अलाउदीन, सेराज, प्रिंस ने 1-1 विकेट चटकाये। जवाब में खेलते हुए ढाका की टीम 21.4 ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी जिसमें सकिब खान ने 18 शाहिद खान, प्रिंस-सेराज ने 15-15 रनों का योगदान दिया। रक्सौल के गेंदबाज एजाज ने 3, अक्शा, रोहित, शाहबाज ने 2-2 विकेट हासिल किये। रॉयल क्रिकेट क्लब रक्सौल के खिलाड़ी एजाज को हरफनमौला प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कल दूसरा मैच चंद्रशेखर आजाद ब्लू और ब्रावो क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच खेला जायेगा। अम्पायरिंग की भूमिका स्टेट पैनल के वेद प्रकाश एवं मो. कुदुस ने निभाई। जबकी तीसरे अम्पायर की भूमिका में जनाब बद्दीउज्ज्मा थे। स्कोरिंग राजू और आमिर ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष हारून खान, सचिव प्रदीप कुमार मुन्ना, इम्तेयाजुल हक़, शमशेर आलम, भोला खान, पप्पू चौधरी, अशरफ खान, अब्दुल रहमान, असलम, साहेब खान, शाहिद आलम, रिजवान सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।