भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2021 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 अंतर्गत दिनांक 27 दिसंबर कल 2020 को शिवहर जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्र पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण हेतु फॉर्म 6,नाम विलोपन हेतु फॉर्म 7, संशोधन हेतु फॉर्म 8 एवं एक भाग से दूसरे भाग में स्थांतरण हेतु प्ररूप 8" क" भरकर अपने बीएलओ को कैम्प के दौरान दे सकते हैं। मतदान केंद्र पर बीएलओ पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक उपस्थित रहकर अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिकों से दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।