जिला शिवहर पिपराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 30 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण का कार्य स फाउंडेशन डमसीब हेन्य सविसेय इंडिया के द्वारा चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रमाशंकर साह के उपस्थिति में किया गया। महिलाओं का बंध्याकरण इस पीएचसी पर किया गया है बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को ऑपरेशन के उपरांत क्षतिपूर्ति के रूप में 2 हजार रुपये सरकार द्वारा लाभुकों के बैंक खातों में भेजा जाता है और विभाग द्वारा उन्हें आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है,साथ ही उन्हें बंध्याकरण का प्रमाणपत्र भी निर्गत किया जाता है। डॉ. ने बताया कि सभी महिलाओं का स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों व तय मानकों के अनुरूप बंध्याकरण से पहले प्रेग्नेंसी, ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबिन के स्तर सहित अन्य आवश्यक जांच के बाद ही ऑपरेशन किया जाता है| मौके पर डॉक्टर अरविंद कुमार आनंद, प्रिय रंजन कुमार, विजय कुमार, ललित कुमार मिश्र, के अलावा बड़ी संख्या में बंध्याकरण कराने आए हुए महिला उपस्थित हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।