जिला शिवहर थाना द्वारा अक्टूबर महीने में दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया था तथा नगर थाना अध्यक्ष द्वारा एक को जेल भेजा गया तथा दूसरे अभियुक्त को थाना से ही छोड़ दिया गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा शिवहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा जांच कराई गई।शिवहर थाना अध्यक्ष सामर्थ कुमार द्वारा सितंबर महीने में शिवहर थाना का प्रभार ग्रहण किया था। प्रभार ग्रहण करने के बाद उनके द्वारा लगातार कर्तव्यहीनता,अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य में लापरवाही का परिचय दिया गया। जिसके कारण इनके विरुद्ध सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक शिवहर के अनुशंसा के आलोक में नगर थानाध्यक्ष सामर्थ कुमार, पुरूषोंत्तम कुमार एवं थाना लेखक मनोरंजन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित किया गया एवं पुलिस केंद्र में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
