सीतामढ़ी:- जिले में गत 1 सप्ताह से यह अफवाह फैली है कि केंद्र सरकार के बाल विकास मंत्रालय की ओर से हर लड़की के नाम से दो लाख रूपए जा रहे हैं यह लाभ उठाने के लिए मंत्रालय को फॉर्म भरकर भेजना है अफवाह के चक्कर में पड़ जिले की हजारों लड़कियां आर्थिक शोषण का शिकार बन चुकी है उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।