डुमरा:- तृतीय चरण के तहत जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र रीगा,बथनाहा,परिहार, सुरसंड व बाजपट्टी में 7 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होने वाले मतदान को लेकर समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा व एसपी अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर मतदान से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी।
