आंकड़ों के गुणनफल में प्रत्याशियों के समर्थकों के छूटे पसीने --------------------------------- _हार जीत के दावे के चर्चे चाय स्टॉलो, चौक चौराहा सहित गांव के चौपालो पर हो रही गुणा भाग_ ----------------------------------- शिवहर--विधानसभा चुनाव 2020 के मतदान संपन्न होने के बाद विधानसभा क्षेत्र के चौक चौराहों सहित चाय स्टालो एवं गांव के चौपालों में भी गुणा भाग का दौर जारी है।कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत का दावा कर चैलेंज देने में लगे हुए हैं वही कई प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने अपनी हार स्वीकार भी कर दी है। 2020 विधानसभा का चुनाव शिवहर जिले में कुछ हिंसक झड़पों के बाद संपन्न हो गया है, हालांकि एक प्रत्याशी जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के श्री नारायण सिंह की हत्या होने के बाद तथा प्रत्याशियों के समर्थकों की भी हिंसक झड़प में मृत्यु होने के बाद भी चुनाव परिणाम जानने को इच्छुक समर्थकों एवं प्रत्याशियों में गुणा भाग का दौर जारी है। गौरतलब हो कि शिवहर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल से चेतन आनंद, जदयू मोहम्मद सरफुद्दीन, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से पत्रकार संजय गुप्ता, निर्दलीय से अंगेश कुमार सिंह अंगराज, लोजपा से विजय पांडे,बहुजन समाजवादी पार्टी से अधिवक्ता संजीव कुमार गुप्ता,जअपालो से मोहम्मद वामिक बज्जिकांचल पार्टी से अमरेंद्र कुमार, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से नथनी महतो,रासेमपा से मोहम्मद मंत्जिर आलम, निर्दलीय से संजय संघर्ष सिंह, निर्दलीय से वीरेंद्र प्रसाद यादव, निर्दलीय से राधा कांत गुप्ता, दीप्लूपा से संजीव कुमार झा चुनाव मैदान में थे। मतदान 3 नवंबर को संपन्न हो गया है हालांकि मतदान अवधि के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की तत्परता एवं निगरानी के कारण जिले में शांतिपूर्ण मतदान हो गया।दुखद मतदान से पूर्व प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी की हत्या हो गई तथा मतदान के उपरांत प्रत्याशी के समर्थकों में हिंसक झड़प हुई है जिस कारण एक की मृत्यु भी हो गई है। हालांकि चुनाव के नतीजे को लेकर बेकरार प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों में पसीने छूट रहे हैं ,जीत के दावे महागठबंधन एवं एनडीए के बीच सुनने को मिल रहा है जिस कारण उनके समर्थकों में काफी उत्साह एवं भय का माहौल भी है। इस बीच में तीसरे नंबर एवं चौथे नंबर के प्रत्याशियों में भी मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चिंता देखने को मिल रहा है। गौरतलब हो कि मतगणना 10 नवंबर को होगा बस इसका इंतजार प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में है, तथा आम जनता में भी है।
