अपराधिक मामले की सूचना प्रसारण एवं प्रकाशन की सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर 4 प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्रवाई की दी गई चेतावनी -------------------------------- शिवहर:- 22 निर्वाची पदाधिकारी शिवहर मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी ने सिमर विधानसभा क्षेत्र के 4 प्रत्याशियों को सूचना जारी कर निर्देशित किया है कि अपराधिक मामले की सूचना नहीं उपलब्ध कराने पर आप के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। निर्वाची पदाधिकारी ने जारी पत्र में निर्देशित किया है कि अपराधिक मामले की सूचना प्रत्याशियों को फॉर्मेट सी--1 के तहत टेलीविजन एवं समाचार पत्रों में तीन तीन बार प्रकाशन एवं प्रसारण कराया जाना था। परंतु 22,शिवहर विधानसभा के प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार बज्जिकांचल पार्टी, अंगेश कुमार सिंह "अंगराज "निर्दलीय, संजीव कुमार गुप्ता बहुजन समाजवादी पार्टी, तथा मोहम्मद वामिक जन अधिकार पार्टी को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा जाने की स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
