पूर्वी चंपारण, मोतिहारी.... बिहार विधानसभा निर्वाचन- 2020 के तहत पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिला अंतर्गत तृतीय चरण में होंने वाले मतदान को ले मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त माननीय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में एनआईसी वीसी रूम में डीआईओ एवं एडीआईओ के द्वारा रेंडमाइज कर किया गया... इस संबंध में तृतीय चरण वाले मतदान को ले मतदान दल ,पीसीसीपी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का गठन किया गया ... उक्त रेंडमाइजेशन में सहायक समाहर्ता, विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, आईटी मैनजर, नेटवर्क इंजीनियर, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे...
