सीतामढ़ी: जिले में दूसरे व तीसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वतंत्र निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में पारदर्शी मतदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
