प0 चम्पारण बेतिया जिला म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत सुक्रवार को बाढ़ से बर्बाद फसल की मुआवजे की मांग को लेकर मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा है। गंडक पार के चारो प्रखडो मे बाढ से बर्बाद हुए फसलों के मुआवजा की मांग मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनु सिंह चन्देल ने बगहा एसडीएम विशाल राज को ज्ञापन दे कर किया उन्होने कहा कि गंडक पार के चारों प्रखंडों मे कई सौ एकड़ में किसानों की गन्ना धान की फसल बाढ़ की चपेट में आ गया है तथा कटाव के कारण फसल गंडक नदी में विलीन हो गए और फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुके है,अभी तक सरकार के द्वारा फसल क्षति का मुआवजा किसानों को नहीं मिला सका है। उन्होने किसानों के समस्या से अवगत कराया तथा तत्काल बाढ से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है।
