न्यायालय परिसर में पुलिस कस्टडी से फरार कैदी को मलाही पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार कैदी मलाही थाना क्षेत्र के बेलही सिरनी गांव का अफसर आलम था विदित हो कि उक्त विचाराधीन कैदी सोमवार को न्यायालय परिसर से पुलिस कस्टडी से चकमा देकर फरार हो गया था जिसे वरीय अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है । थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि फरार कैदी को गिरफ्तार कर हरसिध्दि पुलिस को सौंप दिया गया है