भादा पंचायत में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह राजद के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र कुमार राम ने किया। एक करोड़ 27 लाख 48 हजार छह सौ रुपए की लागत से बनने वाली पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास बिधिबत पूजा अर्चना के साथ किया गया।