चौपाल में मिला ज्ञान, एईएस से बचा रहा बच्चों की जान • बरमदिया पंचायत स्तिथ आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 59 में लगा चौपाल • लोगों को किया गया जागरूक, बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच मोतिहारी : एईएस यानी चमकी बुखार से बच्चों को बचाने में चौपाल में मिला ज्ञान लोगों के बहुत काम आ रहा है। लगातार हो रहे चौपाल के आयोजनों से लोग अपने बच्चों की सेहत को लेकर काफी जागरुक हुए हैं। सोमवार को बरमदिया पंचायत में लगे चौपाल में जिस तरह से गांव के लोगों, खासकर महिलाओं की उपस्थिति रही, वह इसकी सार्थकता सिद्ध करती है। चकिया के केयर बीएम कुंदन कुमार रौशन बताते हैं कि चौपाल का आयोजन एईएस को मात देने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। बरमदिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 59 के तहत पिछड़े टोले में आयोजित चौपाल में साफ-सफाई और बच्चों के पोषण पर चर्चा हुई।
