चमकी बुखार पर जागरुकता से वार कर रहीं रेणु घनश्याम पकड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र की हैं सेविका मोतिहारी : छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है। उत्तर बिहार के बच्चों की जान का दुश्मन बन चुका चमकी बुखार अब लोगों की जागरुकता के कारण घुटने टेकने लगा है। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाएं और आशा मील का पत्थर साबित हो रही हैं। वे सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियानों को हर घर की दहलीज तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। सराहनीय कार्यों की फेहरिस्त में एक नाम मोतिहारी के घनश्याम पकड़ी की आंगनबाड़ी सेविका रेणु देवी का भी है। एईएस से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने में इनकी तत्परता का जवाब नहीं है। चकवारा पंचायत के घनश्याम पकड़ी स्थित वार्ड 3 में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करती हैं। अपने पोषक क्षेत्र में हर समय नजर बनाये रखती हैं। किसी बच्चे को बुखार हुआ कि तुरंत दवा लेकर उसके घर पहुंच जाती हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाती हुई ऐसे बच्चों के फॉलोअप में जुटी रहती हैं। अपने काम को वह पूरी तन्मयता से करती हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो क्लिक करें और टॉल फ्री नंबर 9266544111 पर कॉल कर सुनें।

Comments


पूर्वी चंपारण जिला स्थित घोड़ासहन प्रखंड का एक ऐसा गांव जहां सालो भर सड़क पर जल जमाव बना रहता है। पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए।
Download | Get Embed Code

June 21, 2020, 12:49 p.m. | Tags: autopub